झिंझाना। ग्राम केरटू के निकट ढाबे पर हुई अंकुर की मारपीट कर हत्या के मामले में पुलिस ने तीसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान अंकित निवासी ग्राम रियावली नगला थाना रतनपुरी, जनपद मुजफ्फरनगर के रूप में हुई है।
29 अगस्त को अंकुर निवासी रियावली नगला की ढाबे के पास राजबीर, जयबीर और अंकित ने मिलकर पिटाई कर दी थी, जिसमें अंकुर की मौत हो गई थी। घटना के बाद मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। पुलिस पहले ही आरोपियों राजबीर और जयबीर को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। अब तीसरे आरोपी अंकित को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।