कांधला। थाना क्षेत्र के गांव तितरवाड़ा निवासी वसीम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह मंगलवार सुबह कांधला के मेन बाजार में जरूरी सामान लेने आया था। इसी दौरान सामने से तेज रफ्तार में आ रहे दो बाइक सवार युवकों ने उसे जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर लगते ही वसीम सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। शोरगुल सुनकर मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई। राहगीरों ने आनन-फानन में घायल युवक को सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घायल युवक ने दोनों बाइक सवारों के खिलाफ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद