फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: बैंक खाते से उड़ाए 1.16 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। शहर के मोहल्ला काजीवाड़ा जामा मस्जिद निवासी मुनीर बेग ने शहर कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि उसका क्रेडिट कार्ड आरबीएल शाखा पानीपत में खुला है। एक जुलाई की रात करीब 10 बजे उसके खाते से दो ट्रांजेक्शन में एक लाख 16 हजार 300 रुपये अज्ञात व्यक्ति ने उड़ा लिए। पीड़ित का कहना है कि इसकी जानकारी मिलने पर उसने बैंक में प्रार्थना पत्र दिया और टोल फ्री नंबर पर बात कर अपना खाता ब्लाॅक करा दिया था। इसके बाद पीड़ित के खाते में 75 हजार रुपये रिफंड दिखा दिए, लेकिन बैंक ने उसके खाते में कोई पैसा नहीं दिखाया। पीड़ित का कहना है कि उसने बैंक से अपने खाते की स्टेटमेंट भी निकलवाई, लेकिन अभी तक कोई पैसा बैंक में नहीं आ पाया। पीड़ित ने पुलिस से बैंक खाते से ठगी गई रकम वापस दिलवाने की मांग की है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें