फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: हेलमेट न लगाने पर 194 वाहनों के किए चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। शहर में नो हेलेट, नो फ्यूल को लेकर चेकिंग अभियान जारी है। रविवार को भी एसपी के निर्देशानुसार यातायात प्रभारी लाल विराट भारद्वाज ने शहर के विजय चौक, अजंता चौक, गुरुद्वारा तिराहा, धीमानपुरा फाटक, मेरठ रोड आदि स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट वाले वाहन चालकों को वाहन चलाते समय हेलमेट लगाने के प्रति जागरूक किया। इसके साथ ही पूरे शहर में 194 वाहन चालकों के वाहनों के चालान किए। सभी को हेलमेट एवं सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने, ओवरस्पीडिंग, गलत दिशा में वाहन चलाना, मोबाइल फोन का प्रयोग न करने की अपील की। यातायात प्रभारी ने बताया कि अभियान पूरा माह जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें