फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: लाठी डंडों से पीटने और कार तोड़ने पर प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। लाठी डंडों से पीटने और कार तोड़ने पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

कांधला क्षेत्र के गांव डुंडूखेड़ा निवासी सोमपाल ने कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई कि वह अपने साथी कुलदीप, बिजेंदर सचिन और नेत्रपाल के साथ हरियाणा के थाना सनौली के गांव कुराड में फैक्टरी में मजदूरी करते हैं तथा प्रतिदिन फैक्टरी आते जाते हैं। शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे वह कार वापस आ रहे थे। गाड़ी सत्यव्रत चला रहा था। पानीपत रोड पर पंजीठ तिराहे के पास मोहल्ला दरबार खुर्द निवासी सागर, अंकित तथा अज्ञात लोगों ने उनकी कार को रुकवा कर अवैध हथियारों और लाठी डंडों से उनके ऊपर जानलेवा हमला कर दिया तथा कार तोड़ दी। वह जान बचाकर किस तरह वहां से भाग गए। शनिवार को वह कोतवाली में तहरीर देने जा रहे थे। इस दौरान दो बाइकों पर सवार चार आरोपियों ने तहसील गेट के पास उनके ऊपर हमला कर दिया। भीड़ इकट्ठा होने पर आरोपी धमकी देते हुए भाग गए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें