कैराना। कांधला क्षेत्र के गांव हाजीपुर डुगड्डा निवासी आयशा ने सास ससुर के विरुद्ध मारपीट का मुकदमा दर्ज करवाया है। उसने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका निकाह का करीब आठ साल पहले मंडावर निवासी मेसर के साथ हुआ था। उसके दो बच्चे हैं। करीब दो साल पहले उसका पति एक युवती को लेकर फरार हो गया था। इसके बाद वह वापस नहीं आया। कुछ दिन बाद वह अपने बच्चों को लेकर अपने मायके चली गई थी। आठ दिन पहले उसका ससुर रियासत और ससुराल के दो लोग उसके मायके आए तथा उसे अपने साथ मंडावर ले गए। सोमवार दोपहर 12 बजे उसके दोनों बच्चे सास ससुर ने गुम कर दिए। उसने जब अपने बच्चों के बारे में पूछा तो उसे कमरे में बंद करके उससे सारे जेवर छीन लिए। सास जासमीन और ससुर रियासत ने उसके साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट की। सास ने चाकू से उसके ऊपर वार कर दिया, जबकि ससुर ने उसका गला घोटने का प्रयास किया। शोर शराबा होने पर पड़ोसी आ गए, जिन्होंने उसकी जान बचाई। मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। संवाद