फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: हत्या के आरोपी को पीसीआर पर लेकर पिस्टल बरामद

सार

कैराना में किसान देवेंद्र हत्याकांड के आरोपी अक्षय को पुलिस ने 8 घंटे के कस्टडी रिमांड पर लिया। उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त पिस्टल व कारतूस बरामद किए गए। रिमांड के बाद आरोपी को फिर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कैराना। किसान देवेंद्र की हत्या के मामले में कोर्ट में सरेंडर करके जेल गए आरोपी अक्षय को पुलिस ने 8 घंटे के पुलिस कस्टडी रिमांड पर लेकर हत्या में प्रयुक्त पिस्टल व दो कारतूस बरामद कर लिए। रिमांड अवधि पूरी होने पर पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर दिया जहां से उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन


9 जून की रात करीब 9 बजे बदलूगढ़ में अपने घेर में चारपाई पर बैठे किसान देवेंद्र की गोली मार कर हत्या कर दी थी। मृतक के बेटे सुनील की तहरीर पर पुलिस ने चार आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया था। मामले में पुलिस तीन नामजद सहित चार आरोपियों को पहले ही जेल भेज चुकी है। जबकि पांचवें आरोपी अक्षय निवासी मोहल्ला आलकलां ने करीब 8 दिन पहले कोर्ट में सरेंडर कर दिया था।
पुलिस ने बताया कि अदालत से आदेश प्राप्त करके आरोपी अक्षय को बृहस्पतिवार सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक 8 घंटे के पुलिस कस्टडी रिमांड पर लिया गया था। आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त पिस्टल व दो कारतूस आरोपी के अलीपुर रोड स्थित ईख के खेत से बरामद कर लिए है। रिमांड अवधि पुरी होने पर आरोपी को कोर्ट में पेश कर दिया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें