फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: समलैंगिक संबंधों का खुलासा करने की धमकी देने पर की गई मनीष की हत्या

विज्ञापन
झिंझाना क्षेत्र के खेडा भाऊ गांव में मनीष की हत्या के मामले में गिरफ्तार आरोपी। स्रोत पुलिस विभ
विज्ञापन
शामली। झिंझाना क्षेत्र के गांव खेड़ाभाऊ में बृहस्पतिवार को कीटनाशक विक्रेता मनीष की हत्या दोस्त को उसके समलैंगिक संबंधों का खुलासा करने की धमकी देने पर की गई। पुलिस ने खुलासा करते हुए आरोपी दोस्त राजवीर और उसके साथी साहिल को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त चाकू, मोबाइल फोन और बैग व उसमें रखे रजिस्टर व आधार कार्ड बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन


एसपी एनपी सिंह ने प्रेस वार्ता में बताया कि गांव खेड़ाभाऊ निवासी मनीष (28) की बृहस्पतिवार की दोपहर हत्या की रिपोर्ट उसके चाचा रूप सिंह की तहरीर पर झिंझाना थाने में दर्ज की गई थी। इस हत्याकांड में शामिल दो आरोपी राजवीर निवासी मोहल्ला अंसारियान पट्टी जयसिंह ऊन व उसके साथी साहिल निवासी गांव पीपलहेड़ा थाना तितावी जनपद मुजफ्फरनगर को गिरफ्तार किया गया है।

पकड़े गए एक आरोपी ने अपने को समलैंगिक बताया है। कीटनाशक विक्रेता मनीष को वह काफी समय से जानता था। उसके गांव में उसका काफी आना जाना था। उसकी मनीष से दोस्ती हो गई। राजवीर का कहना है कि कुछ दिन पहले उसकी साहिल से भी दोस्ती हो गई। इसकी जानकारी होने पर मनीष उन दोनों को धमकी देने लगा कि वह सबको बता देगा कि वे दोनों समलैंगिक हैं। इस बात से परेशान होकर उसने और साहिल ने मनीष को मारने की योजना बनाई।
विज्ञापन


एसपी ने बताया कि बृहस्पतिवार को दोनों आरोपी राजवीर और साहिल बाइक से मनीष के घर पहुंचे लेकिन मनीष वहां नहीं मिला। जानकारी होने पर मनीष उनसे मिलने के लिए रामबीर के बाग में पहुंच गया। वहां पर मनीष का साहिल के साथ झगड़ा हो गया। पहले से बनाई गई योजना के तहत राजवीर ने मनीष के हाथ पकड़े और साहिल ने चाकू से वार किए। चाकू लगने से मनीष बुरी तरह घायल हो गया और वहीं गिर गया। इस दौरान राजबीर के दाहिने हाथ में भी चाकू लग गया। हत्या के बाद दोनों आरोपी बाइक से भाग गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें