फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: निजी कंपनी के गार्ड ने ट्रेन की चपेट में आकर की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली/जलालाबाद। शहर कोतवाली क्षेत्र में बलवा और बाईपास पुल के बीच सिंभालका के जंगल में मंगलवार देर रात रेलवे लाइन के किनारे कस्बा जलालाबाद निवासी गौरव वालिया उर्फ मोनू (45) का शव मिला। पुलिस को मृतक के पास मिले बैग से नोट बुक और सुरक्षा गार्ड की वर्दी मिली, जबकि जेब से बस का टिकट और दस रुपये का नोट मिला। नोट बुक में नौ पेज का सुसाइड नोट लिखा हुआ मिला, जिसमें पत्नी के व्यवहार से तंग आकर आत्महत्या करना लिखा है।
विज्ञापन

दिल्ली से सहारनपुर जाने वाली ट्रेन संख्या 74023 मंगलवार रात करीब साढ़े 12 बजे शामली स्टेशन से पहले बलवा और बाईपास पुल के बीच पहुंची तो उसी समय एक व्यक्ति ट्रेन से टकरा गया और उसकी मौत हो गई। ट्रेन करीब 15 मिनट मौके पर खड़ी रही। इसकी जानकारी मिलने पर जीआरपी और शहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच की। उसके चेहरे व शरीर पर कई जगह चोट के निशान थे।


विवेचक मुकेश दिनकर ने बताया कि शव के पास एक बैग मिला, जिसमें सुरक्षा गार्ड की वर्दी और एक नोटबुक मिली। जेब से जलालाबाद से शामली तक का बस का टिकट और दस रुपये का नोट मिला। शव की पहचान गौरव वालिया उर्फ मोनू निवासी मोहल्ला कटहरा चौक जलालाबाद के रूप में हुई। पुलिस की सूचना पर परिजन शामली पहुंचे। इस मामले में परिजनों की तरफ से कोई तहरीर नहीं दी गई।
विज्ञापन




-



नोट बुक में लिखा, पत्नी के व्यवहार से तंग आकर की आत्महत्या



विवेचक मुकेश दिनकर ने बताया कि मृतक के बैग से मिली नोट बुक में नौ पेज का लिखा हुआ सुसाइड नोट मिला, जिसमें पत्नी नीशु वालिया के व्यवहार से परेशान होना लिखा है। अंत में लिखा है कि वह अपनी मौत का खुद जिम्मेदार है, इसके लिए किसी को जिम्मेदार न माना जाए। सुसाइड नोट में अपने दो बेटाें के बारे में लिखा कि दोनों भाई आपस में प्यार से रहना। एक पेज पर तीन चार दुकानदारों के नाम लिखकर हिसाब लिखा गया है। साथ ही उसी पेज पर लिखा कि उस पर किसी का कुछ नहीं है। नोट बुक देखने से लग रहा है कि किसी दुकान से नई खरीदी गई। सुसाइड नोट में पत्नी और बच्चों के नाम लिखे हुए मिले, जबकि गौरव का नाम कहीं पर नहीं लिखा था। जेब से मिले बस के टिकट और सुसाइड नोट में लिखे नीशू वालिया नाम के आधार पर पुलिस ने जानकारी जुटाई, जिससे शव की पहचान हुई।



-



शाम को घर से ड्यूटी पर कहकर गया था गौरव



जलालाबाद निवासी गौरव वालिया उर्फ मोनू शामली में सुरक्षा गार्ड के रूप में कार्य करता था। कुछ ही दिन पहले उसकी नौकरी लगी थी। रोजाना की तरह वह मंगलवार शाम को घर से अपनी ड्यूटी पर गया था। परिजनों का कहना है कि उस समय घर पर किसी तरह का कोई विवाद नहीं था। गौरव के दो बेटे 12 व 13 वर्ष के लव व कुश और पत्नी निशा है। परिजनों का कहना है कि उन्हें सुसाइड नोट के बारे में कोई जानकारी नहीं है। पुलिस ने उन्हें रेल हादसे में गौरव की मौत होना बताया है। गौरव उर्फ मोनू परिवार का पालन पोषण कर रहा था। उसकी मौत के बाद पत्नी व बच्चों के सामने रोजी रोटी का संकट बन गया है। उसकी मौत की सूचना मिलने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और मोहल्ले में शोक छाया हुआ है। उसके घर पर सांत्वना देने के लिए लोगों की भीड़ लगी रही। हर कोई इस इस हादसे से स्तब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें