फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: सुपुर्द-ए-खाक किए गए नाजिम और रजिया के शव

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालाबाद। पानीपत-खटीमा हाईवे पर मंगलवार को हुए सड़क हादसे में जान गंवाने वाले जलालाबाद नगर पंचायत चेयरमैन जहीर मलिक के चचेरे भाई नाजिम (32) और उनकी भाभी रजिया (32) के शव को बुधवार सुबह गमगीन माहौल में सुपुर्द-ए-खाक किया गया। दोनों के जनाजे में बड़ी संख्या में लोग उमड़े और नम आंखों से अंतिम विदाई दी।
विज्ञापन



हादसे के बाद पुलिस और कानूनी कार्रवाई पूरी होने के बाद मंगलवार देर रात दोनों शव जलालाबाद स्थित उनके आवास पहुंचे। शव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया और घर में चीख-पुकार गूंज उठी। मृतक नाजिम के अन्य भाई, जो सऊदी अरब में रहते हैं, उनके जलालाबाद पहुंचने के बाद बुधवार सुबह शवों को सुपुर्द-ए-खाक के लिए ले जाया गया।



सुबह की नमाज के बाद गमगीन माहौल में जनाजे की नमाज अदा की गई और स्थानीय कब्रिस्तान में दोनों को सुपुर्द-ए-खाक किया गया। नगर पंचायत चेयरमैन के परिवार से जुड़े इस हादसे की खबर मिलते ही कस्बे और आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग शोक जताने पहुंचे। जनाजे में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और सैकड़ों आम लोगों ने शिरकत कर शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया।
विज्ञापन

मंगलवार को नाजिम अपनी भाभी रजिया और मौसी नाजो को इलाज के सिलसिले में मेरठ ले जा रहे थे। चरथावल कट के पास हाईवे पर पहले से खड़े एक खराब ट्रक में उनकी अनियंत्रित स्विफ्ट कार पीछे से जा घुस गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार में आग लग गई। हादसे में नाजिम और रजिया की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी मौसी नाजो गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिनका अस्पताल में उपचार चल रहा है।हादसे ने नाजिम के तीन और रजिया के दो मासूम बच्चों के सिर से अपनों का साया छीन लिया, जिससे पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें