फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: तेजाब डालने की धमकी देने का आरोप, रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। शहर के मोहल्ला दयानंदनगर निवासी एक विवाहिता ने पति और ससुरालियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए महिला थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग आए दिन मारपीट कर उसे परेशान करते हैं और तेजाब डालकर जलाने की धमकी तक देते हैं।
विज्ञापन

पीड़िता दीपांगी ने तहरीर में बताया कि उसकी शादी 11 वर्ष पूर्व मुजफ्फरनगर निवासी नीलेश वर्मा से हुई थी। शुरू में सब ठीक रहा, लेकिन कुछ वर्षों बाद पति नीलेश, सास संगीता, ससुर श्रीपाल वर्मा और ननद शिवानी द्वारा उत्पीड़न शुरू कर दिया गया। कई बार पंचायत बैठी, मगर ससुराल पक्ष का रवैया नहीं बदला।
विवाहिता ने आरोप लगाया कि एक माह पूर्व ससुरालियों ने उसके साथ बुरी तरह मारपीट की। दीपावली के दिन पीड़िता के भाई के साथ भी अभद्रता की गई और उसे घर से बाहर निकाल दिया गया। इतना ही नहीं, तेजाब डालकर जलाने और जान से मारने की धमकी भी दी गई। पीड़िता की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने पति सहित ससुराल पक्ष के सभी आरोपियोें के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें