फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: भारतीय टीम के सेमीफाइनल जीतने की खुशी में झूमे क्रिकेट प्रेमी

Fri, 06 Mar 2026 12:05 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
शामली के कबाड़ी बाजार में भारत -इगलैड़ के मैच देखते क्रिकेट प्रेमी । संवाद
विज्ञापन
शामली। टी-20 विश्व कप का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला भारत और इंग्लैंड के बीच वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। भारतीय टीम के पहले बल्लेबाजी करने पर क्रिकेट प्रेमी काफी खुश नजर आए। सेमीफाइनल जीतने पर भारतीय क्रिकेट प्रेमियाें में जश्न का माहौल बन गया। भारत की टीम फाइनल में न्यूजीलैंड से भिड़ेगी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को भारत और इंग्लैंड के बीच सेमीफाइनल मुकाबला शाम सात बजे शुरू हुआ। शहर और गांव में क्रिकेट प्रेमी एलईडी और हाथों में मोबाइल लेकर मैच देखते नजर आए। अधिकतर क्रिकेट प्रेमी परिवार के साथ पूरे उत्साहपूर्वक मैच देखेते नजर आए। इंग्लैंड की टीम ने पहले टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया, तो दर्शक काफी खुश हुए। भारत ने इंग्लैंड को सात विकेट खोकर 253 रन का स्कोर खड़ा किया।
इंग्लैंड की टीम सात विकेट खोकर 246 रन ही बना पाई। इस तरह भारत ने यह मैच सात रन से जीतकर फाइनल में प्रवेश किया।
गांव लांक में मैच देख रहे क्रिकेट प्रेमी उज्जवल वत्स ने कहा कि उन्हें पहले ही उम्मीद थी कि भारत की टीम ही फाइनल में जरूर पहुंचेगी। मालैंडी में सचिन शर्मा भी परिवार के साथ मैच देखा। उन्होंने कहा कि उन्हें भारतीय टीम पर पूरा विश्वास था कि वह जरूर जीतकर फाइनल में भी अच्छा प्रदर्शन कर विजेता बनेगी। कोच सन्नी ने कहा कि वह भारतीय टीम ही मैच जीतेगी और इंग्लैंड की टीम नहीं टिक पाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें