फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोवंश का पैर काटकर किया घायल, दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
कैराना के उंचागांव में असमाजिक तत्वो द्वारा घायल किया गया गोवंश - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
गोवंश किया घायल, दो लोगों पर रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

कैराना। बेसहारा घूमने वाले गोवंश का रात में पैर काटकर घायल कर दिया। गोवंश का पैर काटने की सूचना पर ग्रामीणों ने हंगामा कर दिया। पुलिस ने गोवंश की डॉक्टरी कराते हुए दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
शुक्रवार रात करीब नौ बजे कैराना क्षेत्र के ऊंचा गांव में बेसहारा घूम रहे एक गोवंश का पीछे का दाहिना पैर काट दिया। जिसके बाद गोवंश लहूलुहान हालत में गांव में एक दूध की डेयरी के पास पड़ा मिला। ग्रामीणों ने जैसे ही गोवंश को लहूलुहान हालत में देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने डॉक्टर को बुलवाकर घायल गोवंश का इलाज कराया। ऊंचा गांव में गोवंश का पैर काटने की सूचना पर हिंद आर्मी संगठन के संस्थापक नितिन भागवत के नेतृत्व में कार्यकर्ता भी गांव में पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने एसडीएम से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस का कहना है कि गोवंश को घायल करने के मामले में गांव के चौकीदार हितेश की ओर से दो आरोपियों बबलू व सागर के खिलाफ पशु क्रू्रता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें