फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पटियाला हाउस कोर्ट में पेशी

सार

शामली के कांग्रेस युवा प्रदेश महासचिव अश्वनी शर्मा दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में पेश हुए। यह पेशी 2022 के आंदोलन में गिरफ्तारी के मामले में हुई। अदालत ने अगली सुनवाई 20 मार्च को तय की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शामली। कांग्रेस के युवा प्रदेश महासचिव अश्वनी शर्मा बृहस्पतिवार को दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में पेश हुए। उनके साथ दो अन्य कार्यकर्ताओं की भी पेशी हुई।
विज्ञापन

यह मामला वर्ष 2022 का है, जब प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के खिलाफ की गई कार्रवाई के विरोध में पार्टी आलाकमान ने देशव्यापी आंदोलन बुलाया था। इस आंदोलन के दौरान कांग्रेस के शीर्ष नेताओं समेत विभिन्न प्रदेशों से पहुंचे कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया था। शामली जनपद से भी अश्वनी शर्मा व एक पूर्व जिलाध्यक्ष समेत कई कार्यकर्ता आंदोलन में शामिल हुए थे और गिरफ्तार हुए थे। मामले की सुनवाई न्यायिक मजिस्ट्रेट ईशा सिंह की अदालत में हुई। अदालत ने मामले की अगली सुनवाई की तारीख 20 मार्च नियत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें