अधिवक्ता के कोरोना पाजिटिव आने पर बंद किया गया न्यायालय परिसर
- फोटो : SHAMLI
वकील के संक्रमित मिलने पर बंद रही कचहरी
शामली, कैराना। कचहरी परिसर में एक अधिवक्ता के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने पर कचहरी बंद रही। जनपद न्यायाधीश डॉ अजय कुमार 48 घंटे के लिए न्यायालय बंद रखने के आदेश जारी किए थे। सभी न्यायालयों को पांच सितंबर तक बंद रखा जाएगा। साथ ही कोरोना पॉजिटिव अधिवक्ता के संपर्क वाले व्यक्तियों की जांच भी की जाएगी। वहीं, सात सितंबर की प्रात: से जनपद न्यायालय पुन: क्रियाशील होंगे। लगातार तीसरी बार जनपद न्यायालय के बंद होने के कारण कचहरी के गेट पर वादकारियों की भीड़ लगी रही। वादकारियों का कहना है कि उन्हें न्यायालय बंद होने की सूचना नहीं मिल सकी। नतीजतन वे अपने कचहरी के काम से यहां पहुंचे तो पता चला कि कचहरी दो दिन के लिए बंद है।