फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो वाहनों की टक्कर, एक व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
कांधला में सडक हादसे के बाद क्षतीग्रस्त डीसीएम - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
दो वाहनों की टक्कर, एक व्यक्ति की मौत
विज्ञापन

कांधला (शामली)। कस्बे के दिल्ली बस स्टैंड पर दो वाहनों की टक्कर हो गई, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई।
जनपद बागपत के थाना बिनौली क्षेत्र के गांव दरकावदा निवासी रोहित अपने पिता रोहताश (45) के साथ आयसर कैंटर में सहारनपुर से किराने का सामान भरकर बागपत जा रहा था। शुक्रवार तड़के तीन बजे दिल्ली बस स्टैंड पर बागपत की ओर से आए वाहन ने कैंटर को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से रोहताश घायल हो गया, जबकि दूसरा चालक वाहन लेकर फरार हो गया। पुलिस ने घायल को कस्बे के राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के पुत्र ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें