फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नदी में बुग्गी पलटने से दंपती की डूबकर मौत

विज्ञापन
शामली : कांधला क्षेत्र के गांव मतनावली में मृतकों को देखने के लिए महिलाओं की लगी भीड़। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
कांधला (शामली)। पशुओं के लिए चारा लेने जाते समय भैंसा-बुग्गी कृष्णा नदी में पलटने से दंपती मौत हो गई, जबकि भतीजे को ग्रामीणों ने सकुशल बाहर निकाल लिया। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजे और नदी पर पुल निर्माण की मांग को लेकर हंगामा किया।
विज्ञापन

कांधला थाना क्षेत्र के गांव मतनावली निवासी नीटू कश्यप अपनी पत्नी रूबी और भतीजे गौतम के साथ भैंसा बुग्गी से खेत से चारा लेने के लिए जा रहा था। कृष्णा नदी पार करते समय पानी के तेज बहाव के चलते भैंसा बुग्गी नदी में पलट गई। बुग्गी पर बैठे तीनों नदी में गिर गए। पता लगते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके की ओर दौड़े। कुछ लोगों ने नदी में कूदकर तीनों को बाहर निकाला। डूबने से रूबी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि नीटू को अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सक ने उसे भी मृत घोषित कर दिया। गौतम को सकुशल बचा लिया गया।
एसडीएम शामली संदीप कुमार और सीओ कैराना जितेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे। घटना को लेकर ग्रामीणों व परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने शव को सड़क पर रखकर हंगामा कर दिया। ग्रामीणों ने मुआवजे और कृष्णा नदी पर पुल बनवाने की मांग की। ग्रामीणों का कहना था कि नदी पर पुल न होने के कारण इससे पहले भी कई बार हादसे हो चुके हैं, लेकिन इस ओर किसी का कोई ध्यान नहीं है। अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत किया। दंपती की तीन पुत्रियां हैं। उनकी देखरेख का जिम्मा अब उनकी बुजुर्ग दादी पर आ गया है।
विज्ञापन

----------------
दैवीय आपदा के तहत दिया जाएगा लाभ
शामली। डीएम जसजीत कौर ने बताया कि ग्राम मतनावली के निवासी नीटू (30) उनकी पत्नी रूबी (26) की बुधवार सुबह नौ बजे कृष्णा नदी पार करते समय दुर्घटनावश मृत्यु हो गई। एसडीएम और सीओ ने मौके पर पहुंचकर गोताखोरों की टीम बुलाकर दोनों को बाहर निकलवाया। नीटू की तीन पुत्रियां वंशिका (6), अंशिका (4) और रामबतेरी (2) है। मृतक नीटू के पिता चंदू के नाम पर ग्राम लिसाढ़ में कृषि भूमि है। मृतकों के परिजनों को दैवीय आपदा योजना के तहत लाभ देने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

शामली : कांधला क्षेत्र के गांव मतनावली में घटना के बाद तैनात पुलिसकर्मी।- फोटो : SHAMLI

शामली : कांधला क्षेत्र के गांव मतनावली में मृतक दंपती नीटू और रूबी की फाइल फोटो।- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें