फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश के किसानों को भाकियू से उम्मीद : टिकैत

Thu, 02 Mar 2023 12:56 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
शामली क्षेत्र के गांव सिंभालका में अकबर खान की मजार पर पुष्प अर्पित करते भाकियू अध्यक्ष नरेश टि
विज्ञापन
शामली। एक मार्च 1987 को करमूखेड़ी आंदोलन में शहीद हुए जयपाल सिंह मलिक लिसाढ़ और अकबर अली सिंभालका की बरसी पर भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने पहुंचकर श्रद्धासुमन अर्पित किए। चौधरी टिकैत ने कहा कि शहीदों की कुर्बानियों को नहीं भुलाया जा सकता है। किसान एकजुट हों, देश के किसानों को भाकियू से ही उम्मीद है।
विज्ञापन

लांक पुलिस चौकी के सामने शहीद जयपाल सिंह मलिक की प्रतिमा स्थल पर यज्ञ का आयोजन किया गया। निरपुड़ा के हरपाल सिंह ने मंत्रोचार के साथ यज्ञ संपन्न कराया। मुख्य यजमान लिसाढ़ के पूर्व प्रधान ऋषिपाल रहे। चौधरी नरेश टिकैत ने भाकियू के अमर शहीद जयपाल सिंह मलिक की प्रतिमा स्थल पर माल्यार्पण किया। उन्होंने कहा कि किसानों को एकजुट होने की आवश्यकता है। एकता खत्म हो गई तो किसान बर्बाद हो जाएगा। चौधरी टिकैत ने कहा कि देश भर के किसानों को भाकियू से उम्मीद लगी है। भाकियू आंदोलन के सहारे सरकार पर दबाव बनाकर किसानों की मांग पूरी करा रही है।
बाद में भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत ने सिंभालका गांव में शहीद अकबर अली की मजार पर पहुंचकर पुष्प अर्पित करके श्रद्धासुमन अर्पित किए। बाद में राजबहादुर सिंह के आवास पर पहुंचे। भाकियू संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया। इस मौके पर भाकियू नेता ओमपाल मलिक फुगाना, बहावड़ी थांबेदार श्याम सिंह, भाकियू जिलाध्यक्ष कालेंद्र सिंह मलिक, अनिल मलिक, थांबेदार महिपाल सिंह, ठाकुर जयवीर सिह, राजेंद्र सिंह, धर्मवीर सिंह, सुरेंद्र सिंह, ईश्वर फौजी पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें