फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: शहर से गुजरने वाले कांवड़ियों की आज से शुरू होगी गणना

Thu, 06 Jul 2023 12:43 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। नगरपालिका परिषद शामली की तरफ से शहर से गुजरने वाले शिवभक्त कांवड़ियों की गणना बृहस्पतिवार सुबह से शुरू हो जाएगी। इसके लिए पालिका की तरफ से एसटी तिराहा पर तीन शिफ्ट में दो-दो कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन

नगर पालिका सभागार में बुधवार शाम को पालिकाध्यक्ष अरविंद संगल ने कांवड़ यात्रा की तैयारी को लेकर अधिकारियों व कर्मचारियों की बैठक ली। पालिकाध्यक्ष ने बताया कांवड़ यात्रा को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए सभासद अजित निर्वाल, अरविंद खटीक, तौहिद रहमानी, विनोद तोमर व रोबिन गर्ग को कांवड़ प्रभारी नियुक्त किया गया। इन्हें एक गाड़ी और रिकवरी वैन उपलब्ध कराई गई है। इनकी जिम्मेदारी होगी कि वे कांवड़ मार्ग से अतिक्रमण हटवाएंगे और पालिका की सभी व्यवस्थाओं की निगरानी 24 घंटे करेंगे।
पालिका की तरफ से एसटी तिराहे से नहर पुल कैराना मार्ग तक आईपी एड्रेस वाले 50 कैमरे, 80 लाउडस्पीकर, 380 अस्थाई लाइट, पानी के तीन टैंकर, पानी के प्याऊ, दो मोबाइल टॉयलेट, एसटी तिराहा, विजय चौक व नहर पुल पर वॉच टावर, शिव चौक और फव्वारा चौक पर दो वाटरप्रूफ कंट्रोल रूम, बैरिकेडिंग आदि व्यवस्था की गई है। बृहस्पतिवार की सुबह आठ बजे से शहरी क्षेत्र में गुजरने वाले कांवड़ियों की गणना रोजाना शिव रात्रि तक तीन शिफ्ट में की जाएगी। प्रत्येक शिफ्ट मे दो-दोे कर्मचारियों की डयूटी लगाई गई है।
विज्ञापन

अस्थाई रस्सी लगाकर की जाने वाली बैरिकेडिंग पर 29 कर्मचारियों की ड्यूटी 24 घंटे शिफ्टवार लगाई गई है। पालिका में बनाए गए कंट्रोल रूप के नंबर 01398-250049, 8923101802 पर 24 घंटे शिकायतों का निस्तारण के लिए 24 घंटे तीन शिफ्टों में डयूटी लगाई गई है। उन्होंने बताया कांवड़ मार्ग पर मिट्टी डालकर भराव कराने के साथ ही सफाई व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए लगभग 150 पालिका कर्मचारी लगाए गए हैं।
कावड़ मार्ग पर घूम रहे आवारा पशुओं को पकड़कर गोशाला में संरक्षित करने के लिए सफाई निरीक्षक राखी यादव के साथ टीम गठित की गई। इस अवसर पर पालिका के सफाई एवं खाद्य निरीक्षक आदेश सैनी व राखी यादव, जेई जलकल विशाल तोमर, जेई सिविल श्रीकांत राणा, लिपिक प्रदीप कुमार,अनिल शर्मा, लक्ष्मण सिंह, राकेश कुमार, शशिकांत, साजिद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें