फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: पांच सुपर जोन, 19 जोन, 44 सेक्टर में बांटा जिला

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने जिले को पांच सुपर जोन, 19 जोन और 44 सेक्टर में बांटकर सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। बृहस्पतिवार की दोपहर से भारी वाहनों का जिले में रूट डायवर्जन प्लान लागू हो जाएगा। जिले में आने व जाने वाले वाहन करनाल से जलालाबाद जाने वाले मार्ग से निकाले जाएंगे।
विज्ञापन

एसपी अभिषेक ने बताया जिले में कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। जिले को पांच सुपर जोन, 19 जोन और 44 सेक्टर में बांटकर अधिकारियों की ड्यूटी लगा दी गई है। कांवड़ यात्रा में सीओ, निरीक्षक व उपनिरीक्षक समेत अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। उन्होंने बताया बृहस्पतिवार दोपहर से भारी वाहनों का रूट डायवर्ट हो जाएगा। रूट डायवर्जन प्लान के अनुसार जिले में आने व जाने वाले भारी वाहनों को करनाल से जलालाबाद जाने वाले मार्ग से होते हुए सहारनपुर की तरफ जाएंगे। हल्के वाहनों का रूट डायवर्जन नौ जुलाई की रात से लागू किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि जिले में करीब 150 से अधिक प्वाइंटों पर पुलिसकर्मियाें की ड्यूटी लगाई गई है। कांवड़ मार्ग पर लाइटें लगाई गईं और पेड़ों की छंटाई कर दी गई है। सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने अपने क्षेत्रों में पुलिसकर्मियों की ड्यूटी निरंतर चेक करते रहें। सेक्टर अधिकारियों से कहा गया है कि वे भी ड्यूटी चेक करें। इसके अलावा कांवड़ सेवा शिविरों पर सीसीटीवी कैमरे और सुरक्षा व्यवस्था की तैयारी का जायजा लेते रहें।
विज्ञापन

एसपी ने बताया पड़ोसी राज्य हरियाणा से बॉर्डर प्लान भी साझा किया जा चुका है। उन्होंने अधीनस्थ पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देश दिए कि कांवड़ यात्रा के दौरान सतर्क रहे और ड्यूटी के दौरान किसी तरह की लापरवाही न बरतें।
- किशोरी को ले जाने का आरोपी गिरफ्तार
शामली। शहर कोतवाली पुलिस ने किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के आरोप में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार व किशोर को हिरासत में लिया है। इस मामले में परिजनों की तरफ से शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने आरोपी प्रवीण निवासी कस्बा ओंछा, जिला मैनपुरी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें