फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: सभासदों ने पालिका के अध्यक्ष व ईओ से जताई क्षति पहुंचाने की आशंका

Sun, 15 Sep 2024 02:52 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। सभासदों द्वारा नगरपालिका परिषद में भ्रष्टाचार के आरोपों की शिकायत करने के बाद से चल रही रार नहीं थम रही है। नगरपालिका के अध्यक्ष अरविंद संगल की तरफ से सभासदों के खिलाफ धमकी देने की एनसीआर दर्ज कराने के बाद चारों सभासद व दो सभासदों के पतियों ने एसपी को शिकायती पत्र देकर नगरपालिका के अध्यक्ष व अधिशासी अधिकारी पर उन्हें क्षति पहुंचाने व मानसिक उत्पीड़न करने की आशंका जताते हुए रिपोर्ट दर्ज कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

नगरपालिका के वार्ड सभासद राजीव गोयल, अजीत निर्वाल, अनिल उपाध्याय, निशिकांत संगल, सभासद के पति पंकज गर्ग और सेठपाल ने शनिवार को एसपी रामसेवक गौतम को उनके कैंप कार्यालय पर शिकायती पत्र दिया। उन्होंने कहा कि चार सितंबर को उन्होंने पालिका में भ्रष्टाचार के मामलों को लेकर शिकायत की हुई है। इसी कारण पालिका के अध्यक्ष ने झूठी कहानी बनाकर उनके खिलाफ धमकी देने की एनसीआर कोतवाली में दर्ज कराई। उन्होंने आशंका जताई कि नगरपालिका के अध्यक्ष अरविंद संगल और अधिशासी अधिकारी रामेंद्र सिंह अपने पद का दुरुपयोग करते हुए उन्हें हानि पहुंचा सकते हैं। उन्होंने कहा कि अगर उन्हें या उनके परिवार को किसी भी तरह की क्षति होती है तो उसके जिम्मेदार वे दोनों होंगे। उन्होंने एसपी से रिपोर्ट किए जाने की मांग की।
सभासद ने की ईओ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग
शामली। नगरपालिका के वार्ड पांच के भाजपा के सभासद कमला काॅलोनी निवासी राजीव गोयल ने एसपी रामसेवक गौतम को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि छह सितंबर को उन्होंने पालिका के ईओ रामेंद्र सिंह को फोन पर जनसमस्याओं को लेकर संपर्क किया था। आरोप है कि ईओ ने अभद्र शब्दों का प्रयोग करते हुए उनके जनहित के काम करने से मना कर दिया। सभासद ने ईओ पर अशोभनीय शब्दों से अपमानित करने का आरोप लगते हुए रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की। सभासद ने कहा कि मोबाइल फोन पर हुई वार्ता की ऑडियो उनके पास सुरक्षित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें