फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले कोरोना की स्थिति में सुधार, पर खतरा बरकरार

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में कोरोना की स्थिति में सुधार, पर खतरा बरकरार
विज्ञापन

शामली। जिले में कोरोना संक्रमण की स्थिति में सुधार हो रहा है। पिछले कई दिन से कोरोना संक्रमितों की संख्या में कमी आई है, लेकिन अभी खतरा टला नहीं है। लोगों की लापरवाही के चलते बाजार में होने वाली भीड़ में सोशल डिस्टेंस कहीं नजर नहीं आता। स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि लोगों को भी पूरी एहतियात बरतने की जरूरत है।
विज्ञापन

जिले में पिछले कई दिन से कोरोना संक्रमितों की संख्या में गिरावट आई है। पिछले महीने 28 अप्रैल को सबसे ज्यादा 696 संक्रमित मिले थे, जबकि 12 मई को जिले में सबसे अधिक सक्रिय केस की संख्या 2476 तक पहुंच गई थी। कोविड एल-2 अस्पताल में बृहस्पतिवार को 19 मरीज भर्ती रह गए हैं, जबकि सक्रिय केस की संख्या भी घटकर 841 हो गई है। कुल मिलाकर देखा जाए तो मई माह के अंतिम सप्ताह में कोरोना संक्रमण की स्थिति में सुधार देखा जा रहा है। हालांकि मई महीने में सबसे अधिक संक्रमित मिले हैं। इस महीने 27 दिन में 5265 लोग संक्रमित हुए हैं। इससे पहले अप्रैल माह में 3495 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। कोरोना संक्रमण का खतरा अभी पूरी तरह टला नहीं है, इसलिए सावधानी बरतने की जरूरत है, जिस तरह से बाजार में भीड़ लग रही है और सोशल डिस्टेंस का पालन नहीं हो रहा है। उससे संक्रमण फैलने का खतरा बना हुआ है। जिला कोविड कंट्रोल एंड कमांड सेंटर के प्रभारी एसीएमओ डॉ. श्रीकांत शर्मा ने बताया कि जिले मेें कोरोना संक्रमण की स्थिति में सुधार आया है, लेकिन लोगों को अभी भी सोशल डिस्टेंस, फेस मास्क समेत सभी कोविड-19 की गाइड लाइन का पालन करते हुए सभी जरूरी एहतियात बरतने की जरूरत है।
विज्ञापन

एक सप्ताह में कोरोना की स्थिति
तिथि - संक्रमित - ठीक हुए- सक्रिय केस
27 मई - 39 - 178 - 841
26 मई - 36 - 79 - 980
25 मई - 115 - 197 - 1025
24 मई - 42 - 136 -1107
23 मई - 146 - 174 - 1201
22 मई - 114 - 197 - 1229
21 मई - 50 - 218 - 1312
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें