फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना को मात देकर घर पहुंचे तीन लोग, बरसाए फूल

विज्ञापन
कोरोना को मात देकर शामली स्थित मदरसे में बने क्वारंटीन वार्ड से मोहल्ले के जिम्मेदारों की मौजूद? - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। कोरोना को मात देकर घर पहुंचे शहर निवासी तीन लोगों का मोहल्लेवासियों ने फूल बरसाकर स्वागत किया।
विज्ञापन

सीएमओ संजय भटनागर ने बताया कि मोहल्ला तैमूरशाह नानूपुरा निवासी साजिद और मुन्तयाज के सैंपलों की जांच रिपोर्ट छह अप्रैल को कोरोना पॉजिटिव आई थी। इसके बाद 17 अप्रैल को आबिद के सैंपल रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव आई थी। स्वास्थ्य विभाग ने तीनों को कोविड अस्पताल में भर्ती कर उपचार किया। उपचार के बाद तीनों ठीक हो गए थे और उनकी रिपोर्ट दो बार नेगेटिव आने पर उन्हें 14 दिन तक क्वारंटीन वार्ड में शिफ्ट कर दिया था। इसके बाद उन्हें मदरसे में क्वारंटीन में रखा गया था। बृहस्पतिवार को उन्हें मदरसे से घर भेज दिया गया। कोरोना को हराकर घर पहुंचे तीनों लोगों का मोहल्लेवासियों ने फूल बरसाकर स्वागत किया। इस अवसर पर हाजी जहूर हसन, आसिफ मंसूरी, बिलाल, नाजिम, शोबी, मोहसिन, फहीम, अमजद, आरिफ समेत पूरी वॉलिंटयर टीम मौजूद रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें