फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: बिना अनुमति व्यापारी के साथ राजस्थान घूमने गए दोनों सुरक्षाकर्मियों का वीडियो वायरल, एसपी ने हटाय

Sat, 21 Jun 2025 04:42 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली

सार

शामली में व्यापारी की सुरक्षा में तैनात दोनों पुलिसकर्मी बिना अनुमति राजस्थान चले गए। खाटू श्याम मंदिर दर्शन के वीडियो वायरल होने पर एसपी ने दोनों को हटा दिया और जांच के आदेश दिए।
विज्ञापन
सुरक्षाकर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शामली जनपद के मोहल्ला ब्राह्मणान निवासी मोबाइल फोन व्यापारी दीपक बंसल की सुरक्षा में तैनात दोनों पुलिसकर्मी वर्दी में राजस्थान की यात्रा पर चले गए। जब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, तो पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। एसपी रामसेवक गौतम ने दोनों पुलिसकर्मियों को व्यापारी की सुरक्षा से तत्काल हटा दिया है और सीओ सिटी अमरदीप मौर्य को मामले की जांच सौंप दी है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: जुर्म किया...अब अंतिम सांस तक सजा! जूडो खिलाड़ी से की थी दरिंदगी, 8 दिन बाद मासूम काे आया था होश
Trending Videos
विज्ञापन

दरअसल, व्यापारी दीपक बंसल को 20 लाख की रंगदारी की धमकी मिलने के बाद पुलिस ने उसकी सुरक्षा में सशस्त्र पुलिसकर्मी सागर व कंवरपाल की ड्यूटी लगाई थी। कुछ दिन पहले दीपक बंसल राजस्थान के जोधपुर और खाटू श्याम मंदिर गए, जहां दोनों पुलिसकर्मी भी उनके साथ वर्दी में नजर आए। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ जिसमें लिखा था-'खाटू श्याम जी के दर्शन के बाद जयपुर रवाना, 20 जून शाम चार बजे जोधपुर।'

वीडियो वायरल होते ही एसपी ने इसे गंभीरता से लिया। उन्होंने दोनों पुलिसकर्मियों को हटाकर जांच के आदेश दिए। सीओ सिटी ने बताया कि ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी जिला या राज्य से बाहर जाने के लिए उच्च अधिकारियों से अनुमति लेना अनिवार्य होता है, लेकिन इन दोनों ने कोई पूर्व अनुमति नहीं ली।

एसपी रामसेवक गौतम ने बताया कि सीओ की रिपोर्ट के आधार पर दोनों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें