फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मांतरण प्रकरण : हाईकोर्ट के फैसले के बाद पिता घर लौटै

Sat, 19 Sep 2026 01:11 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
शामली निवासी देवराज मलिक।
विज्ञापन
शामली। हाईकोर्ट के आदेश के बाद आयुष मलिक अभी शामली नहीं पहुंचे हैं। उनके पिता देवराज मलिक शुक्रवार को घर पहुंच गए। उन्होंने कहा कि वे इस बारे में कुछ नहीं कहना चाहते। हाईकोर्ट के आदेश के बाद उनका बेटे आयुष से कोई संपर्क नहीं हुआ है और न ही उसकी तरफ से संपर्क किया गया।
विज्ञापन

दवा कारोबारी के इकलौते बेटे आयुष मलिक के धर्मांतरण प्रकरण के मामले में उनके दोस्त मोहम्मद सलमान की तरफ से हाईकोर्ट में याचिका दायर में आयुष मलिक को पिता द्वारा अवैध हिरासत में रखे जाने का आरोप लगाया गया था। दो दिन पहले बुधवार को पुलिस ने आयुष मलिक को हाईकोर्ट में पेश किया था। उनके पिता देवराज मलिक भी हाईकोर्ट में पेश हुए थे।
याचिका पर सुनवाई के बाद हाईकोर्ट ने आयुष मलिक को अपनी इच्छा से रहने, अपनी इच्छानुसार धर्म का पालन करने, कानून के मुताबिक वैवाहिक संबंध स्थापित करने के लिए स्वतंत्र करने का आदेश जारी किया था। एएसपी सुमित शुक्ला का कहना है कि हाईकोर्ट के फैसले के बाद आयुष मलिक स्वतंत्र है।

शामली निवासी देवराज मलिक।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें