फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संविदाकर्मी डाक्टर पर दो लाख ठगने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
संविदाकर्मी डॉक्टर पर दो लाख ठगने का आरोप
विज्ञापन

कैराना। हरियाणा के करनाल निवासी कैलाश चंद ने थाना समाधान दिवस में तहरीर देकर बताया कि वे कैराना के इंटर कालेज में शिक्षक थे। रिटायर शिक्षक ने बताया कि करीब एक साल पहले कैराना सीएचसी में संविदा पर कार्यरत डाक्टर ने उसे कहा कि वह अस्पतालों में टैक्सी चलवाने का कार्य भी करते हैं। वे एक टैक्सी के रुपये दे तो वे हर महीने मुनाफा देंगे। इसके बाद उस डाक्टर की पोस्टिंग दूसरी सीएचसी में हो गई। पीड़ित का कहना है कि उसने आरोपी की बातों में आकर सात दिसंबर 2018 को दो लाख का चेक आरोपी को दे दिया। एक माह बीत जाने पर जब उसने टैक्सी किराये का मुनाफा मांगा, तो आरोपी ने उसे बाद में देने का वादा किया। कई माह ऐसे ही बीत जाने के बाद उसने अपने दो लाख वापस मांगे, लेकिन आरोपी ने रुपये नहीं लौटाए। उधर, इस मामले में जब डाक्टर से संपर्क करने की कोशिश की, तो बातचीत नहीं हो सकी। सीओ प्रदीप सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें