फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संविदा कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार कर दिया धरना

विज्ञापन
शामली-कैराना रोड पर अधीक्षण कार्यालय पर धरने में बैठे संविदा कर्मचारी संघ के सदस्यों को संबोधित ? - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
संविदा कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार कर दिया धरना
विज्ञापन

शामली। यूपीपीसीएल के संविदा कर्मचारियों ने बृहस्पतिवार को अभियंता कार्यालय पर कार्य बहिष्कार कर धरना-प्रदर्शन किया।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री व ऊर्जा मंत्री के संकल्प सबको बिजली हरदम बिजली को पूरा करने के लिए विद्युत विभाग के कर्मचारी तन-मन से जुटे हुए हैं, जबकि प्रबंधन द्वारा मानकों के अनुसार आवश्यक जनशक्ति व संसाधनों को उपलब्ध कराने में लगातार उदासीनता बरती जा रही है। उच्च प्रबंधन अपने संविदा कर्मचारियों पर लगातार उत्पीड़नात्मक कार्रवाई कर उनके मनोबल को तोड़ने का काम कर रहे है। प्रबंधन द्वारा अधिकांश कर्मचारियों, अभियंताओं को छोटे छोटे आरोपों पर प्रशासनिक आधार पर सुदूर क्षेत्रों में स्थानांतरित किया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने न्यूनतम मजदूरी 18 हजार किए जाने, मस्ट्रोल व्यवस्था के तहत समायोजित कर समान कार्य समान वेतन दिए जाने, ईपीएफ व ईएसआई में हुए घोटाने की जांच कराने, ड्यूटी के दौरान घायल हुए कर्मचारियों का उपचार कराने और उपचार अवधि का वेतन दिए जाने समेत अन्य मांग की। मौके पर जिलाध्यक्ष राजेंद्र, जिला उपाध्यक्ष जावेद अहमद, जिला मीडिया प्रभारी मोहम्मद इकरार, जिला संगठन मंत्री पवन सैनी, रवि अंकुर शर्मा, नरेश कुमार, प्रहलाद सिंह मलिक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें