फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा के क्षेत्र में जिले में लगातार हो रहा सुधार

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। शिक्षा मंत्रालय के संयुक्त सचिव विपिन कुमार की अध्यक्षता में एनएएस सर्वे 2017 के एलपीडी जनपदों की वर्चुअल समीक्षा बैठक सोमवार को हुई। जिसमें जिले का प्रतिनिधित्व डीएम जसजीत कौर ने किया। वर्चुअल बैठक में बीएसए राहुल मिश्रा, जिला समन्वयक अमित कुमार, विनोद कुमार और एसआरजी प्रवीन कुमार ने भी प्रतिभाग किया।
डीएम ने समीक्षा के दौरान केंद्र सरकार के अधिकारियों को बताया कि जनपद शामली में एनएएस 2017 में कक्षा 3 में भाषा और गणित में 2.4 प्रतिशत छात्रों को न्यूनतम दक्षता प्राप्त थी। जो एनएएस सर्वे 2021 में बढ़कर 61.4 प्रतिशत हो गई है। कक्षा 5 में एनएएस 2017 में भाषा और गणित में 25.25 प्रतिशत छात्रों को न्यूनतम दक्षता प्राप्त थी, जो एनएएस सर्वे 2021 में बढ़कर 52.50 प्रतिशत हो गई। ऑपरेशन कायाकल्प के अंतर्गत जनपद की 14 पैरामीटर्स पर औसत प्रगति 91.53 प्रतिशत है, जो प्रदेश में 11 वें स्थान पर है। जिसको शत प्रतिशत पूर्ण करने के प्रयास किए जा रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनपद के सभी विद्यालयों में पुस्तकालय, 165 विद्यालय में स्मार्ट क्लास स्थापित है। अन्य विद्यालयों में भी सीएसआर के तहत स्मार्ट क्लास की स्थापना के प्रयास किए जा रहे है। जनपद में प्रत्येक सप्ताह संध्या चौपाल का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें अभिभावकों एवं समुदाय को शिक्षा के प्रति जागरूक किया जा रहा है। जनपद में शैक्षिक गुणवत्ता स्तर को बढ़ाने के लिए एनजीओ देवी संस्थान एवं अगस्तया इंटर नेशनल फाउंडेशन का भी सहयोग लिया जा रहा है। डीएम के प्रस्तुतीकरण की संयुक्त सचिव ने सराहना करते कहा कि शामली के प्रयास सभी 10 जनपदों में द्वितीय स्थान पर हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें