फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कसेरवा खुर्द के मंदिर में फायरिंग से फैली दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
कसेरवा खुर्द के मंदिर में फायरिंग से दहशत
विज्ञापन

तीन दिन पहले पुजारी के साथ की गई थी मारपीट
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दो खोखे कब्जे में लिए
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। आदर्श मंडी थानाक्षेत्र के गांव कसेरवा खुर्द में रविवार रात शिव मंदिर में सो रहे पुजारी के कमरे के दरवाजे पर फायरिंग कर दी। जिससे दहशत उत्पन्न हो गई। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए, लेकिन उससे पहले ही आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

गांव कसेरवा खुर्द में शिव मंदिर (डाब्बर वाला) में पुजारी सेवादास रहते हैं। उनसे तीन दिन पहले मंदिर में घुसकर गांव के दो लोगों ने मारपीट कर दी थी। सेवादास की तरफ से पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। इस मामले में पुलिस अब तक आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर पाई। बताया कि रविवार रात करीब 11 बजे मंदिर में सेवादास दरवाजा बंद करके कमरे में सोए हुए थे। उसी समय कमरे के दरवाजे को निशाना बनाते हुए दो फायर किए। उनकी आवाज सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हुए, लेकिन उससे पहले ही आरोपी फरार हो गए। घटना की जानकारी पाकर पुलिस मौके पर पहुंची तथा मौके से दो खोखे बरामद किए। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें