फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया

विज्ञापन
शामली विजेता प्रतिभागी बच्ची को दर्पण आवार्ड देकर सम्मानित करते विश्व हिन्दू महासंघ के पदाधिका - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया
विज्ञापन

शामली। विश्व हिंदू महासंघ द्वारा जन्माष्टमी- स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित की गई ऑनलाइन राधा-कृष्ण झांकी व डांस प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन

सोमवार को विश्व हिंदू महासंघ की ओर से शहर के नया बाजार निर्मल वालिया मार्ग स्थित विहिप सदस्य पंकज वालिया के आवास पर पुरस्कार वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि महासंघ के मंडलाध्यक्ष सुभाषचंद गौड़, सह मंडल प्रभारी श्रीकांत शर्मा, विद्युत निगम, एसडीओ थानाभवन कालीचरण ने जन्माष्टमी पर्व पर ऑनलाइन राधा-कृष्ण व झांकी प्रतियोगिता, स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति गानों पर डांस प्रतियोगिता के विजेताओं को सभी प्रतिभागियों को कोरोना लाकडाउन का पालन करते हुए पुरस्कृत किया गया। जन्माष्टमी प्रतियोगिता में नित्या प्रथम, मिशिका द्वितीय तथा आरोही तीसरे स्थान, डांस प्रतियोगिता में बालक वर्ग में द्रोण वालिया व बालिका वर्ग में कुमारी सुहानी को प्रथम, अनन्या को द्वितीय, वैष्णवी व रिया जैन को संयुक्त रूप से तृतीय पुरस्कार दिया गया। मायरा गोयल को उत्कृष्ट पुरस्कार से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विद्युत खंड तृतीय के अधिशासी अभियंता उदय प्रताप ने सात प्रतियोगियों को आदित्य पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर मौके पर कमल बंसल, सुनील सैनी, प्रदीप डाबरा, पंकज शर्मा, देवाशीष, मनीष भटनागर, आशु सैनी, राजेश चौहान, संदीप कश्यप, प्रदीप गर्ग, अमित चौहान, शुभम रंगीला, मुर्तजा, आर्यन, अमित वालिया, काका, आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन कविराज सुनील अरोरा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें