फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: जिले में उपभोक्ताओं पर 341 करोड़ रुपये बकाया

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। जिले के बिजली उपभोक्ता बकाया जमा करने की तरफ ध्यान नहीं दे रहे हैं। जिसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि अभी भी जिले के 341 करोड़ रुपये उपभोक्ताओं पर बकाया है। उधर, जल्द बकाया वसूली न होने पर जिले के अन्य अधिकारियों पर भी गाज गिर सकती है।
विज्ञापन

रविवार को ही ऊर्जा निगम की प्रबंध निदेशक ईशा दुहन ने कम राजस्व वसूली, थ्रू रेट लाइन लॉस आदि वाणिज्यिक पैरामीटर्स खराब पाए जाने पर जिले के अधीक्षण अभियंता राजेश कुमार और लापरवाही पर कैराना के अधिशासी अभियंता पुनीत कुमार को निलंबित कर दिया था। जबकि थानाभवन के अधिशासी अभियंता शशांक शेखर को कम राजस्व वसूली, थ्रू रेट, लाइन लॉस, परिवर्तकों की क्षतिग्रस्तता अधिक पाए जाने आदि वाणिज्यिक पैरामीटर्स अत्यधिक खराब पाए जाने और उपभोक्ता के प्रति व्यवहार के आधार पर चार्जशीट दी गई थी।विद्युत वितरण खंड कैराना की रैंकिंग सबसे खराब पाई गई थी।
अधीक्षण अभियंता राजेश तोमर के अनुसार, अभी भी जिले के लोगों पर 341 करोड़ रुपये बकाया है। अभियान चलाने के बावजूद उपभोक्ता बकाया जमा करने की तरफ ध्यान नहीं दे रहे हैं। फिर से अभियान चलाकर बकाया वसूली की जाएगी।
विज्ञापन

उधर , ऊर्जा निगम की प्रबंध निदेशक ईशा दुहन का कहना है कि लापरवाही और अनदेखी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अन्य डिवीजन की भी मॉनीटरिंग की जा रही है।
विज्ञापन

- अधिक से अधिक वसूली के दिए निर्देश
अधीक्षण अभियंता ने सभी एसडीओ, जेई को उपभोक्ताओं को अधिक से अधिक वसूली के निर्देश दिए हैं। साथ ही बिजली चोरी नहीं करने की अपील की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें