शामली। बदलते मौसम में बच्चों में स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं होने की संभावना रहती है। ऐसे में लोगों को सही समय पर विशेषज्ञ चिकित्सकों की सलाह मिल सके, इसके लिए अमर उजाला ने पाठकों और नागरिकों के लिए हेलो डॉक्टर कार्यक्रम चलाया हुआ है।
इस कार्यक्रम के माध्यम से पाठक व अभिभावक अपने बच्चों के स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए घर बैठे फोन पर विशेषज्ञ चिकित्सक से निशुल्क फोन पर परामर्श ले सकेंगे। सीएचसी शामली के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. उपकार मलिक 14 मार्च यानि शनिवार को दोपहर दो बजे से तीन बजे तक शामली कार्यालय में मौजूद रहेंगे। परामर्श लेने के लिए पाठक निर्धारित समय के अंदर फोन नंबर 9756383981 व 9548521732 पर कॉल करें।