फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: स्वास्थ्य के लिए त्वचा रोग विशेषज्ञ से फोन पर आज लें परामर्श

Sat, 04 Apr 2026 12:30 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। बदलते मौसम में लोगों में त्वचा संबंधी समस्याएं बन जाती है। लोगों को सही समय पर विशेषज्ञ चिकित्सकों की सलाह मिल सके, इसके लिए अमर उजाला ने अपने पाठकों के लिए हेलो डॉक्टर कार्यक्रम चलाया हुआ है। इस कार्यक्रम के तहतजिला संयुक्त चिकित्सालय के त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. कर्मवीर चार अप्रैल यानि शनिवार को दोपहर एक से दो बजे तक शामली कार्यालय में मौजूद रहेंगे। इस एक घंटे के दौरान पाठक व अन्य लोग अपने व अपने परिवार के सदस्यों के स्वास्थ्य से जुड़े किसी भी प्रकार के सवाल फोन के माध्यम से पूछ सकेंगे। डा. कर्मवीर लोगों को बीमारियों के लक्षण और उनके उपचार को लेकर परामर्श देंगे। परामर्श लेने के लिए पाठक निर्धारित समय के अंदर फोन नंबर 9411816300 पर कॉल करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें