पानीपत-नगीना कोटद्वार का जल्द होगा निर्माण कार्य शुरू -सुरेश राणा
बाबरी। प्रदेश के गन्ना विकास और चीनी उद्योग मंत्री सुरेेश राणा ने कहा कि मोदी और योगी की सरकार में जिले का विकास की गंगा बह रही है। जल्द ही पानीपत-नगीना कोटद्वार फोरलेन का कार्य शुरू होगा। उन्होंने कहा कि बाबरी में महिला अस्पताल से स्वास्थ्य सेेवाओं में सुधार होगा।
शनिवार को प्रदेश के गन्ना विकास और चीनी उद्योग मंत्री सुरेेश राणा ने श्रीमती सूरज देवी मेमोरियल महिला चिकित्सालय के भवन जीर्णोद्धार एवं इंद्र प्रकाश जनता इंटर कालेज में नवनिर्मित सभागार का फीता काटकर लोकार्पण किया। मंत्री सुरेश राणा ने कहा कि बाबरी में महिला अस्पताल से स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार होगा। प्राथमिकता के आधार से विकास कार्य कराया जा रहा है। बाबरी क्षेत्र में बड़ा बिजलीघर बनने से बिजली की समस्या का समाधान होगा।
कार्यक्रम में इंद्र प्रकाश जनता इंटर कॉलेज में कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा एवं अन्य अतिथियों का स्वागत नबिया, रीमा खान, सन्नो, सादिया एवं मुस्कान मिर्जा ने स्वागत गीत प्रस्तुत करके किया। राजकीय चिकित्सालय के उद्घाटन पर कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा ने दस पात्र लोगों को भारत सरकार द्वारा पांच लाख तक मुफ्त चिकित्सा के लिए बनाए गए आयुष्मान कार्डों का भी वितरण किया गया। मंत्री का टिकोला शुगर मिल्स के एमडी निधीश प्रकाश, निरंकार स्वरूप तथा अमित स्वरूप डायरेक्टर राघव स्वरूप, सुधीश प्रकाश द्वारा शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। महिला चिकित्सालय के लोकार्पण के बाद मंत्री चिकित्सालय प्रांगण में पौधा रोपण किया गया। इस दौरान विद्यालय समिति के कोषाध्यक्ष अतर सिंह सैनी, ठाकुर जय प्रकाश, पूर्व प्रधान मेहरबान, शहाबुदीन, प्रदीप राणा, कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक सोमांश प्रकाश, पूर्व आईजी विजय कुमार, सीएमओ संजय भटनागर, बीडीओ थानाभवन ब्लॉक डॉक्टर पंकज कुमार रहे। कार्यक्रम का संचालन कृष्ण शर्मा द्वारा किया गया। अध्यक्षता पूर्व विधायक एवं चेयरमेन शामली राजेश्वर बंसल के द्वारा की गई।
लाला इन्द्र प्रकाश जनता इन्टर कॉलेज बाबरी में नवनिर्मित सभागार हॉल के उद्यघाटन समारोह में गन्न?- फोटो : SHAMLI
बाबरी के के सूरज देवी मैमोरियल राजकीय चिकित्सालय का फीता काट कर शुभारंभ करते गन्नामंत्री सुरेश ?- फोटो : SHAMLI