ऊंचाा गांव में निर्माणाधीन पीएसी कैप ।
शामली। कैराना क्षेत्र के ऊंचा गांव में पीएसी कैंप निर्माण का काम शुरू हो गया है। पीएसी कैंप का प्रशासनिक कार्यालय भवन चार मंजिला और बारह मंजिला बैरक के निर्माण का काम इंदौर की कंस्ट्रक्शन कंपनी ने शुरू किया है।
कैराना के ऊंचागांव में पीएसी कैंप और गुर्जरपुर में फायरिंग रेंज के लिए भूमि आरक्षित है। पीएसी कैंप निर्माण के लिए डेढ़ साल पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक में 378 करोड़ का बजट स्वीकृत हो चुका है। शासन की ओर से इंदौर की कंस्ट्रक्शन कंपनी कल्याण टोल को निर्माण के लिए ठेकेदार नामित किया जा चुका है। आठ सितंबर 2024 को ऊंचा गांव में पीएसी कैंप का भूमि पूजन हो चुका है। लोक निर्माण विभाग भवन खंड के सहायक अभियंता महीपाल सिंह ने बताया कि पीएसी कैंप की चारदीवारी,आवासीय के श्रेणी ए बी सी, अनावासीय कार्यालय भवनों का निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। उन्होंने बताया कि शासन ने कार्ययोजना का अगस्त 2026 का लक्ष्य निर्धारित किया गया।
पीएसी कैंप में यह होगा निर्माण
चार मंजिला प्रशासनिक भवन, बारह मंजिल बैंरक, परेड ग्राऊंड, क्रिकेट मैदान, परिवहन विभाग के भवन, बैठक कक्ष, मोची, नाई मिल्क डेयरी दुकान, अधिकारियों के आवास।