फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसील के सामने क्रॉस जंक्शन का निर्माण शुरू

विज्ञापन
सहारनपुर मार्ग के क्रॉस जंक्शन पर सड़क पर डाली गई काली परत। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। शहर के साईंधाम मंदिर से आगे सहारनपुर रोड पर क्रॉस जंक्शन बनने के बाद तहसील के सामने भी कार्य शुरू हो गया है। निर्माण एजेंसी की ओर से तहसील के सामने रोलर चलना शुरू हो गया। इसी सप्ताह तहसील के सामने क्रॉस जंक्शन का काम पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन

दिल्ली-सहारनपुर हाईवे का शामली बाईपास बलवा गेट से शुरू होकर बलवा रेलवे क्रॉसिंग पर रेलवे फ्लाईओवर से सिंभालका, सेहटा, बनत में शामली तहसील के बराबर से होते हुए साईंधाम से आगे सहारनपुर हाईवे में मिला दिया गया है। शामली बाईपास और सहारनपुर हाईवे में मिलने वाले स्थान पर क्रॉस जंक्शन बनाया गया है। क्रॉस जंक्शन सहारनपुर आने-जाने वाले वाहनों के लिए बाईपास में डिवाइडर, सर्विस लेन और आइलैंड बनाया गया है। शामली और सहारनपुर हाईवे पर चढ़ने और उतरने के लिए ढलान तैयार कर दिया गया है। शामली बाईपास और सहारनपुर रोड का अधूरा कार्य तारकोल डालकर काला कर दिया गया है।
निर्माण एजेंसी की ओर से सहारनपुर रोड पर क्रॉस जंक्शन निर्माण पूरा होने के बाद तहसील के सामने प्रस्तावित क्रॉस जंक्शन का रोडी बजरी डालकर समतल करने का काम शुरू कर दिया है। रोडी-बजरी की नमी खत्म होने के बाद काली परत डाली जाएगी। यह कार्य इसी सप्ताह पूरा हो जाएगा। मेरठ- करनाल हाईवे पर सिंभालका गांव के पास निर्माणाधीन फ्लाईओवर के दोनों ओर सर्विस लेन पर मिट्टी, रोडी, बजरी डालने का कार्य शुरू हो गया है। सर्विस लेन बलवा रेलवे, सिंभालका, सेहटा में निर्माणाधीन फ्लाईओवर खत्म होने के बाद शामली बाईपास में मिला दी जाएगी। इसी सप्ताह सिंभालका फ्लाईओवर की सर्विस लेन का कार्य पूरा कर लिया जाएगा। निर्माण एजेंसी के प्रबंधक जितेंद्र बालियान ने बताया कि सहारनपुर रोड पर क्रॉस जंक्शन के बाद तहसील के पास प्रस्तावित क्रॉस जंक्शन का निर्माण शुरु हो गया है। बलवा में रेलवे फ्लाईओवर पर गर्डर रखने के लिए उत्तर रेलवे से अनुमति मांगी गई है। रेलवे की अनुमति आने के बाद यह कार्रवाई पूरी की जाएगी।
विज्ञापन

नए बाईपास का बंटा सात करोड़ रुपये का मुआवजा
एडीएम संतोष कुमार सिंह ने बताया कि पानीपत खटीमा और मेरठ- करनाल हाईवे को जोड़ने वाले जगनपुर-कंडेला से लेकर टपराना गुर्जरपुर बाईपास के लिए एनएचएआई की ओर से मिले किसानों को 9 करोड़ के मुआवजे में अभी तक सात करोड़ किसानों को बांटे जा चुके हैं।
खेड़ा मस्तान व सरनावली में 7 किमी लंबाई का कब्जा मिला
शामली। जिले के 22 गांवों से गुजरने वाले छह लेन के दिल्ली-देहरादून ग्रीन फील्ड इकोनॉमिक कॉरिडोर एक्सप्रेसवे की निर्माण एजेंसी और प्रशासन को भूमि का कब्जा नहीं मिला है। जबकि मुजफ्फरनगर जिले में खेड़ा मस्तान में दिल्ली-देहरादून ग्रीन फील्ड इकोनॉमिक कॉरिडोर एक्सप्रेसवे की निर्माण एजेंसी और जिला प्रशासन सात किमी यानि 6700 मीटर भूमि पर कब्जा मिल चुका है। निर्माण एजेंसी के प्रबंधक जितेंद्र बालियान का कहना है कि निर्माण एजेंसी ने मुजफ्फरनगर जिले में सात किमी भूमि पर कार्य शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें