फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: क्रिटिकल केयर अस्पताल का जल्द पूरा होगा निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। जिला अस्पताल के बराबर में क्रिटिकल केयर अस्पताल तीन से चार माह में बनकर तैयार हो जाएगा। तेजी से निर्माण कार्य चल रहा है। अस्पताल 50 बेड का बनाया जा रहा है। इसमें गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों को उपचार की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के बराबर में क्रिटिकल केयर अस्पताल का निर्माण कार्य चल रहा है। अस्पताल के लिए 4200 वर्ग गज भूमि चयनित की गई है। भवन के निर्माण में 18.35 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत आएगी। इस अस्पताल में मरीजों की ओपीडी नहीं होगी। गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों का इलाज किया जाएगा। इसके लिए शासन स्तर से अलग से विशेषज्ञ चिकित्सकों व स्टाफ की नियुक्ति की जाएगी।
अभी तक जिला अस्पताल में आने वाले गंभीर मरीजों को मेरठ मेडिकल रेफर किया जाता है। एडीएम संतोष कुमार ने बताया कि जल्द से जल्द निर्माण कार्य पूरा करने को कहा गया है। तीन से चार माह में लोगों को अस्पताल की सौगात मिल जाएगी। इसके बाद मरीजों को काफभ् राहत मिलेगी और बाहर नहीं जाना पड़ेगा। यहीं पर पर्याप्त उपचार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें