फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: जुलाई में शुरू होगा भैंसवाल खेल स्टेडियम का निर्माण

Thu, 29 Jun 2023 12:58 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
शामली भैंसवाल  में स्टेडियम की भुमि
विज्ञापन
शामली। भैसवाल गांव के किसान खेल स्टेडियम को लेकर उत्तर दिशा में दक्षिण दिशा की भूमि परिवर्तन करने के लिए तैयार हो गए हैं। भूमि परिवर्तन से भैंसवाल जाने के लिए नई सड़क बनाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। अब खेल स्टेडियम के बीच से गुजरने वाली भैंसवाल गांव जाने वाली सड़क यथावत रहने की उम्मीद है। जुलाई में भैंसवाल लेल स्टेडियम का निर्माण शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

भैंसवाल गांव के जंगल में 4.51 हेक्टेयर भूमि खेल स्टेडियम के लिए चिह्नित की गई थी। खेल स्टेडियम की भूमि भैसवाल गांव जाने वाली सड़क के दोनों ओर शामिल है। खेलो इंडिया योजना के तहत करीब दो साल पूर्व 45.67 करोड़ रुपये का एस्टीमेट बनाकर प्रदेश सरकार को भेजा गया था। प्रदेश सरकार की ओर से स्टेडियम की स्वीकृति के लिए केंद्रीय खेल मंत्रालय को प्रस्ताव भेजा गया था।
पिछले वर्ष 31 मार्च 2022 को स्टेडियम की स्वीकृति के साथ दस करोड़ के बजट का प्रावधान वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए किया गया था। स्टेडियम के बीच आ रही सड़क को लेकर कई दौर की बैठकों में सड़क को खत्म करने की योजना तैयार की गई थी। क्योंकि ग्रामीण भी उत्तर दिशा की भूमि दक्षिण दिशा में शिफ्ट करने को तैयार नहीं थे। दरअसल, स्टेडियम की भूमि दो हिस्से में विभाजित है। बीच में से भैंसवाल गांव तक सड़क जा रही है। निर्माण एजेंसी के अधिकारियों के मुताबिक, भैंसवाल गांव जाने वाली सड़क स्टेडियम के साइड में बनाई जाएगी। इसे इंटर काॅलेज और श्मशान के पास से भैंसवाल रजबहे की सड़क से जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन

सपा के वरिष्ठ सदस्य एवं योजना आयोग के पूर्व सदस्य प्रोफेसर सुधीर पंवार ने उत्तर प्रदेश के प्रमुख सचिव नवनीत सहगल से सड़क को बचाने के संबंध में मिले। उनका कहना है कि किसान खेल स्टेडियम की उत्तर दिशा की भूमि को दक्षिण दिशा में शिफ्ट करना चाहते हैं। जिससे खेल स्टेडियम के बीच से जा रही सड़क सुरक्षित रह सके। इससे नई सड़क बनाने की धनराशि की भी बचत होगी। इस बाबत डीएम रविंद्र सिंह से बात करके चर्चा की।

- जांच को डीएम ने एडीएम को किया नियुक्त
डीएम रविंद्र सिंह ने बताया कि भैंसवाल खेल स्टेडियम की भूमि की किसानों की समस्याओं के संबंध में एडीएम वित्त एवं राजस्व संतोष कुमार को नामित किया गया है। वह कांवड़ यात्रा के बाद भैंसवाल गांव में जाकर मौके पर निरीक्षण करके अपनी रिपोर्ट देंगे। यूपीसीएल के प्रोजेक्ट मैनेजर विकास त्यागी ने बताया कि वह जल्द ही डीएम समेत भैंसवाल गांव के किसानों से वार्ता करके चर्चा करेंगे। हालांकि, स्टेडियम अगले साल 2024 तक तैयार करने की योजना है।
- योजना की तकनीकी स्वीकृति हो चुकी है पूरी
दिसंबर में भैंसवाल खेल स्टेडियम के 24.90 कराेड़ के एस्टीमेट की योजना को वित्तीय विभाग से प्रशासनिक एवं वित्तीय और तकनीकी स्वीकृति हो चुकी है। आनलाइन टेंडर की प्रक्रिया चल रही है। टेंडर खुल जाने और अनुबंध प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्माण कार्य जुलाई में शुरू होने की संभावना है। निर्माण एजेंसी के प्रोजेक्ट मैनेजर विकास त्यागी ने बताया कि यूपीसीएल के खाते में दो करोड़ रुपये हस्तांतरित चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें