फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान के प्रति जागरूक किया

Sat, 10 Sep 2016 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
education - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शामली। शहर के देशभक्त इंटर कॉलेज में मतदाता जागरूकता अभियान 2017 के तहत मतदाता जागरूकता रैली और रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। शुभारंभ एसएम सिद्दीकी और प्रबंधक सुरेश कुमार शर्मा ने किया।
विज्ञापन


देशभक्त इंटर कॉलेज में मतदाता जागरूकता अभियान स्वीप के तहत रैली, रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिला विद्यालय निरीक्षक एसएम सिद्दीकी, प्रबंधक सुरेश कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रैली का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राएं राष्ट्र निर्माण की नींव हैं, मतदान जैसे कार्य के लिए छात्र सभी के लिए उत्प्रेरक का कार्य करते हैं।

इसलिए सभी को प्रेरणा लेकर बढ़ चढ़कर मतदान करना चाहिए। वहीं स्वीप कोआर्डिनेटर डॉ. अनुराग शर्मा ने कहा कि मतदान हर व्यक्ति का राष्ट्र धर्म है, इस राष्ट्र धर्म को सभी को अपना कर्तव्य समझकर पूरा करना चाहिए। प्रधानाचार्य विनोद कुमार ने कहा कि रैली, रंगोली प्रतियोगिताओं के आयोजन से छात्र-छात्राओं में उत्साह का संचार करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें