फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: कांग्रेसियों ने डीएपी के दाम बढ़ाने पर घेरा कलक्ट्रेट

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में पहुंचकर प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने डीएपी के दाम बढ़ने व चल रही कमी पर विरोध जताया। साथ ही राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपकर दाम घटाने की मांग की।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को कांग्रेस नेता कलक्ट्रेट पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार लगातार किसानों का उत्पीड़न कर रही है। डीएपी खाद के दाम बढ़ाकर उन पर बेवजह से भार डाला जा रहा है। एक तरफ तो फसल के दाम नहीं बढ़ाए जा रहे हैं। दूसरी तरफ खाद के दाम बढ़ाकर उनको परेशान करने का कार्य किया जा रहा है। किसानों का चीनी मिल पर बकाया गन्ना भुगतान भी नहीं कराया जा रहा है, जिससे किसानों के सामने भुखमरी की स्थिति पैदा हो रही है। इस समय गेहूं की बुवाई शुरू हो चुकी है, लेकिन जनपद में डीएपी की कमी चल रही है। ऐसे में किसानों को दिक्कत हो रही है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष दीपक सैनी, संदीप शर्मा, नदीम, रमेशचंद वर्मा, संदीप राणा, महाबीर सैनी, वासिम, कासिम, अरविंद झंझोट, रोहताश सैनी, आशु एडवोकेट, रामपाल पांचाल, रिजवान अंसारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें