फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसियों का एसई कार्यालय पर प्रदर्शन

विज्ञापन
शामली में कैराना रोड पर अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर धरने पर बैठे कांग्रेसी। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
कांग्रेसियों का एसई कार्यालय पर प्रदर्शन
विज्ञापन

शामली। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को बिजली समस्या को लेकर एसई कार्यालय पर प्रदर्शन किया। उन्होंने ग्रामीणों के काटे गए कनेक्शन जोड़ने, बिजली मीटर चालू कराने सहित आदि मांगों का ज्ञापन एसई को सौंपकर पूरा करने की मांग की है।
विज्ञापन

कांग्रेस जिलाध्यक्ष दीपक सैनी के नेतृत्व में कार्यकर्ता एसई कार्यालय पर पहुंचे। वहां उन्होंने खोकशा गांव में ग्रामीणों के काटे गए बिजली कनेक्शन जोड़ने, ग्रामीणों के मकान पर लगाए बिजली मीटर को चालू कराने, मीटर चालू कराकर मासिक रीडिंग कराने, बिजली बिल में संशोधन होने तक बिल जमा करने का दबाव न बनाने, परिवार के दो सदस्यों के नाम से अलग-अलग कनेक्शन कर दिया गया है, जिनको बंद कराने, विद्युत उपकेंद्र बाढ़ी माजरा से गांव रंगाना फार्म में लगभग बीस डेरों तक बिजली खंबे लगाने सहित आदि मांगों का ज्ञापन एसई को सौंपकर पूरा कराने की मांग की है। वहीं शामली के मोहल्ला सरवर पीर कॉलोनी घेर बुखारी व एचएसएस स्कूल के आगे जर्जर बिजली लाइन को बदलवाने की मांग की है। इस मौके पर युवा प्रदेश महासचिव अश्वनी शर्मा, युवा जिलाध्यक्ष राजेंद्र गोल्डी, जिला उपाध्यक्ष प्रवीण तरार, प्रदेश महासचिव शेखरपाल, नासिर चौधरी, अरविंद, संजीव शर्मा, रिजवान, राहुल शर्मा, महाबीर सैनी, लोकेश कटारिया, प्रमोद कश्यप, शाहिद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें