फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

100 मीटर दौड़ में समीर और मोहिनी रहे विजेता

विज्ञापन
झिंझाना सेंट आरसी स्कूल पिंडौरा में ब्लॉक स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में विजेता छात्राओं को सम? - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
100 मीटर दौड़ में समीर और मोहिनी रहे विजेता
विज्ञापन

शामली, झिंझाना। पिंडौरा गांव स्थित सेंट आरसी कांन्वेंट स्कूल में ब्लॉक स्तरीय वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में 10 न्याय पंचायतों के 400 बच्चों ने प्रतिभाग किया।
खंड शिक्षा अधिकारी विश्वास कुमार व विद्यालय प्रबंधक देवेंद्र तोमर ने फीता काटकर व मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। प्रतियोगिता में प्राथमिक स्तर पर 100 मीटर की बालक वर्ग की दौड़ में समीर याहियापुर, बालिका वर्ग में मोहिनी हथछोया, 200 मीटर बालक वर्ग में विशु टपराना, बालिका वर्ग में सपना याहियापुर, लंबी कूद बालक वर्ग में अली उदपुर, बालिका वर्ग में रानी टोडा विजेता रहे। कबड्डी बालिका वर्ग में ऊदपुर की टीम, खो-खो बालक वर्ग में याहियापुर की टीम, खो-खो बालिका वर्ग में ऊदपुर, उच्च प्राथमिक विद्यालय स्तर पर 100 मीटर दौड़ बालक वर्ग में मारूफ दरगाहपुर, बालिका वर्ग में समरजहां ऊदपुर, 400 मीटर दौड़ बालक वर्ग में कुश याहियापुर, बालिका वर्ग में पायल याहियापुर, लंबी कूद बालिका वर्ग में समरजहां ऊदपुर विजेता रहे। समूह गान व लोकगीत और लोकनृत्य में जूनियर हाईस्कूल लपराना की टीम विजयी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता में विजयी प्रतिभागियों को मुख्य अतिथियों ने ट्रॉफी व मेडल देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर विजय तोमर, अनिल कुमार, सुबोध शर्मा, धर्मेंद्र सिंह, महावीर सिंह, नीरज बड़सर, मोहित चौधरी, शोकेंद्र सिंह, संजीव खोखर आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन सुधीर कुमार व सुनीता आर्य ने संयुक्त रूप से किया।

झिंझाना सेंट आरसी स्कूल पिंडौरा में ब्लॉक स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते छात्र।- फोटो : SHAMLI

झिंझाना सेंट आरसी स्कूल पिंडौरा में ब्लॉक स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में विजेता छात्र को सम्मा?- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें