शामली। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बढ़ती महंगाई और सूखा राहत राशि नहीं मिलने पर पैदल मार्च निकाला और कलक्ट्रेट में राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। इसमें समस्या समाधान न होने पर सड़क पर उतरने की चेतावनी दी।
बृहस्पतिवार को जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ता बढ़ती महंगाई और किसानों को सूखा राहत न मिलने पर पैदल मार्च निकालकर कलक्ट्रेट पहुंचे। वहां उन्होंने राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन एसडीएम श्याम अवध चौहान को सौंपा।
ज्ञापन में कहा केंद्र सरकार की जन विरोधी नीतियों के कारण देश में महंगाई बढ़ रही है। उन्होंने कहा दालों, सरसों का तेल समेत खाद्य सामग्री के मूल्य बढ़ने से आम नागरिक परेशान हैं। केंद्रीय सरकार द्वारा घोषित सूखा राहत पात्र व्यक्तियों को आज तक नहीं मिला।
इसमें जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा, जेके जैन, अमित डिंपल, मा. महेंद्र शर्मा, अशोक जैन, ठाकुर लाखन सिंह, धर्मवीर शाडिल्य, बाबू खान टपराना, सुल्तान सिंह राजेंद्र सिंह, सतीश, बाबू हसन, रमन शर्मा, मनोज राणा, तासीन मंसूरी, सोमपाल प्रजापति आदि रहे।