फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी मुकदमों के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का धरना

विज्ञापन
शामली एकता पार्क में धरने पर बैठे कांग्रेसी - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। जिला-शहर कांग्रेेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश के कांग्रेेस नेताओं के विरुद्ध दर्ज किए गए मुकदमों को वापस लिए जाने की मांग की है। बृहस्पतिवार को सहारनपुर तिराहे पर स्थित एकता पार्क में धरने में जिला कांग्रेस के अध्यक्ष दीपक सैनी ने आरोप लगाया कि प्रदेश की भाजपा सरकार तानाशाह होती जा रही है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, विधायक आराधना मिश्रा, कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के चेयरमैन शाहनवाज आलम को फर्जी मुकदमे दर्ज कर गिरप्तार किया गया है। धरने में कांग्रेस नेताओं की गिरप्तारी, दर्ज मुकदमों को वापस लिए जाने की मांग की गई है। इस मौके पर जिला कांग्रेस के अध्यक्ष दीपक सैनी, शहर कांग्रेस अध्यक्ष अनुज गौतम, श्याम लाल शर्मा, रीटा, राजकिरण, प्रवीण तरार, वैभव गर्ग, लोकेश कटारिया, धर्मेद्र कांबोज, धीरज उपाध्याय, प्रदीप कश्यप, जावेद खान,रामशरण,डा. राजीव वशिष्ठ, अरविंद झझौट, रामपाल पांचाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें