फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संगठन विस्तार के लिए हुई कांग्रेस की बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक रविवार को नगरपालिका के मीटिंग हॉल में हुई। जिसमें संगठन मजबूती और विधानसभा चुनावों को लेकर चर्चा की गई।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष दीपक सैनी ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की वापसी के लिए पार्टी की नीतियों का प्रचार-प्रसार मजबूती से करना होगा। पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी की चुनाव के लिए की गई घोषणाओं को प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी जन-जन तक पहुंचाने की बनती है। जिले में नवंबर में प्रतिज्ञा यात्रा का स्वागत किया जाएगा। तीनों विधानसभा क्षेत्रों पर ट्रेनिंग कैंप का आयोजन किया जाएगा। जिसके लिए न्याय पंचायत और गांव सभा अध्यक्षों की सूची समय से बनाकर जल्द जमा कराई जाएं। सभी ग्राम सभा के अध्यक्ष बूथवार कमेटियों का गठन जरूर कर लें। बैठक को अश्वनी शर्मा, निर्भय सिंह, श्याम लाल शर्मा, वैभव गर्ग ने भी संबोधित किया। संचालन शहर अध्यक्ष अनुज गौतम ने किया। मौके पर प्रवीण तरार, शेखरपाल, अब्दुल हाफिज, सीमा जाटव, डॉ. चैनसिंह पुंडीर, राशिद चौधरी, राजेश कश्यप, अकबर अंसारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें