फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

- सुशासन दिवस के रूप में 25 दिसंबर को अटल का जन्मदिवस मनेगा---------------- --भाजपा जिला प्रभारी लोकेश प्रजापति ने ली समीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। भाजपा की देश व्यापी ग्राम स्वराज अभियान की एक समीक्षा बैठक भाजपा के जिला कार्यालय मे आयोजित की गई। समीक्षा बैठक में अभियान के जिला प्रभारी एवं पिछड़ा वर्ग आयोग के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लोकेश प्रजापति ने कहा कि भाजपा का ग्राम स्वराज अभियान महत्वपूर्ण है। 25 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिवस सुशासन दिवस के रूप में मनाया जाएगा।
विज्ञापन

सोमवार को मुंडेट रोड स्थित भाजपा कार्यालय में भाजपा का देश व्यापी ग्राम स्वराज अभियान की एक समीक्षा बैठक की गई। समीक्षा बैठक में अभियान के जिला प्रभारी एवं पिछड़ा वर्ग आयोग के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लोकेश प्रजापति बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। उन्होंने अभियान की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि यह पार्टी का अत्यंत महत्वपूर्ण अभियान है। इसमें पार्टी के भविष्य के कार्यकर्ता का निर्माण किया जाएगा। केंद्र एवं प्रदेश की सभी योजनाओं का लाभ प्रत्येक लाभार्थी को मिले, इसलिए घर घर जानकारी लेंगे। ग्राम प्रधान, जिला पंचायत सदस्य एवं ग्राम के प्रभावी व्यक्तियों, बूथ अध्यक्षों के साथ संपर्क करना है। उन्होंने बताया कि 25 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस को सुशासन दिवस के रूप में मनाया जाएगा।
समीक्षा करते हुए जिला मॉनिटरिंग संयोजक नीरज उपाध्याय ने 117 गांवो में विभिन्न छ: मोर्चा के 117 कार्यकर्ताओं को प्रवास की जिम्मेदारी दी। बैठक में जिला महामंत्री राजन बत्रा ने बताया कि अभियान के अंतर्गत सुशासन दिवस पर डाक्टर लोकेश प्रजापति गांव सल्फा में उपस्थित रहेंगे। वहां रात्रि प्रवास करके जन चौपाल लगाएंगे। बैठक की अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष नीरज उपाध्याय ने एवं संचालन जिला महामंत्री राजन बत्रा ले किया। बैठक में पार्टी के युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष पुनीत द्विवेदी, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार, अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष घनश्याम पार्चा, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष मीनू संगल, पिछड़ा मोर्चा से नरेंद्र चौहान, जिला मंत्री पूनम राणा, जिला मंत्री छत्रपाल कश्यप, रोहित विश्वकर्मा, पिछड़ा मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अमित विश्वकर्मा, सुखदेव कुमार कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें