फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मामूली कहासुनी हो लेकर दो पक्षों में संघर्ष, पथराव फायरिंग

विज्ञापन
झिंझाना के मौहल्ला मरकज वाला में संर्घष के बाद बिखरे पडे ईट पत्थर - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
झिंझाना। कस्बे के मोहल्ला शाहघासी मरकज वाली मस्जिद के निकट मामूली कहासुनी को लेकर दो पक्षों में संघर्ष हो गया। दोनों पक्षों के बीच लाठी डंडे चले। पथराव और फायरिंग भी हुई। इस संघर्ष में दोनों पक्षों के चार लोग घायल हुए। सूचना पर पहुंची पुलिस को देखकर दोनों पक्षों के लोग फरार हो गए। पुलिस फायरिंग की घटना से इंकार कर रही है।
विज्ञापन

शुक्रवार दोपहर को कस्बे के मोहल्ला नीला रोजा के पीछे मरकज वाली मस्जिद के निकट आजम और जीशान पक्ष के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। दोनों के बीच विवाद बढ़ा तो दोनों पक्षों के लोग आमने सामने आ गए। दोनों के बीच लाठी डंडे चले और मारपीट हुई। इसकेे बाद पथराव और कई राउंड फायरिंग हुई। पथराव और फायरिंग होने से मोहल्ले में अफरा तफरी मच गई। पुलिस ने घटना की जानकारी ली। बताया गया है कि पुलिस को लोगों ने खोखे उठाकर दिए है। पुलिस ने मौके पर क्षतिग्रस्त मिली दो बाइकों को भी कब्जे में लिया है। इस संघर्ष में दोनों पक्षों से आजम, जीशान और नदीम समेत चार लोग घायल हो गए। इस मामले में आजम पक्ष का कहना है कि वह दोपहर में शाहघासी की तरफ जा रहे तो रास्ते में जीशान पक्ष ने उन पर हमला कर दिया। उधर, जीशान पक्ष का कहना है कि दूसरे पक्ष के लोगों ने उनके घर में घुसकर हमला किया है। थाना प्रभारी पीके सिंह का कहना है कि दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर मारपीट हुई है। उन्होंने फायरिंग की घटना से इंकार किया है। थाना प्रभारी ने बताया कि शाम तक किसी पक्ष से कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

झिंझाना के मौहल्ला मरकज वाला में संर्घष के बाद बिखरा पडा सामान- फोटो : SHAMLI

झिंझाना के मौहल्ला मरकज वाला में संर्घष के बाद गश्त करती पुलिस- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें