फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संपूर्ण समाधान में आईं शिकायतों का प्राथमिकता से हो निस्तारण : डीएम

Sun, 04 Feb 2024 01:36 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
ऊन तहसील में आयोजित समाधान दिवस में ​शिकायत सुनते डीएम
विज्ञापन
शामली। जिले में संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान ऊन तहसील के सभागार में डीएम रविंद्र सिंह ने फरियादियों की शिकायतों को सुनकर निस्तारण किया। ऊन तहसील में 57 शिकायती पत्रों से दो शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। दूसरी ओर शामली कलक्ट्रेट सभाकक्ष में एडीएम के समक्ष 40 शिकायती पत्र प्राप्त हुए। मौके पर किसी भी शिकायत का निस्तारण नहीं हो पाया।
विज्ञापन

शनिवार को ऊन तहसील के सभागार में डीएम रविंद्र सिंह ने सभी अधिकारियों को समय अवधि में शिकायतों का निस्तारण प्राथमिक स्तर पर करने के निर्देश दिए। इस मौके पर फरियादियों की ओर से डीएम के समक्ष 57 शिकायतें पत्र निस्तारण के लिए प्राप्त हुए। प्राप्त शिकायती पत्रों में से मात्र दो शिकायतों का निस्तारण किया गया है। इस दौरान एसपी अभिषेक कुमार, एसडीएम ऊन संदीप कुमार त्रिपाठी, डीडीओ सत्य राम यादव मौजूद रहे। दूसरी ओर शामली कलक्ट्रेट सभाकक्ष में एडीएम संतोष कुमार सिंह की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया। इस दौरान 40 शिकायती पत्र निस्तारण के लिए आए। प्राप्त शिकायतों में से मौके पर किसी शिकायती पत्र का निस्तारण नहीं हो पाया है। इस मौके एसडीएम शामली विनय प्रताप सिंह भदौरिया, तहसीलदार शामली प्रियंका जायसवाल, नायब तहसीलदार प्रशांत अवस्थी सहित समस्त संबंधित अधिकारीगण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें