शामली। शहर के मोहल्ला टंकी कालोनी निवासी सुधीर कुमार ने सोमवार को डीएम जसजीत कौर को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उनके मोहल्ले में एक मकान में पब्लिक स्कूल दो कमरों में कई साल से चल रहा है। मकान के ऊपरी मंजिल में संचालक स्वयं रहते हैं। उनका आरोप है कि स्कूल में मानकों का पालन नहीं किया जा रहा है। स्कूल में सुविधा न होने के कारण बच्चे बाहर सड़क पर शौच आदि कर गंदगी फैलाते है, जिससे लोगों को परेेेशानी का सामना करना पड़ रहा है। डीएम ने इस मामले की जांच कराने का आश्वासन दिया। इस संबंध में बीएसए राहुल मिश्रा का कहना है कि इस मामले की जांच कराई जाएगी। जांच में शिकायत सही पाई जाती है तो कार्रवाई की जाएगी।