फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नलकूप ध्वस्त करने पर डीएम से की शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। मुंडेट कलां गांव में हाईवे निर्माण के लिए किसान परिवार का नलकूप ध्वस्त करा दिया गया। परिवार के सदस्यों ने रविवार को मौके पर हंगामा करते हुए लेखपाल पर आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। गांव निवासी अजय कुमार पुत्र भंवर सिंह ने बताया कि खसरा नंबर 171 में उसका नलकूप था। यहां से हाईवे गुजरना है। लेकिन अभी तक उन्हें मुआवजा नहीं मिला है। लेखपाल ने बिना कोई सूचना दिए एनएचएआई के कर्मचारियों से उनका नलकूप ध्वस्त करा दिया। उन्होंने लेखपाल पर अर्थदंड लगाते हुए मुआवजा दिलाने और कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें